अयोध्या: जिले के खंडासा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमानीगंज क्षेत्र में अवैध वसूली को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। लकड़ी लेकर जा रहे ट्रैक्टर चालक और उसके सहयोगी एक दलित युवक के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ितों का कहना है कि उनसे 10,000 हजार की वसूली मांगी गई थी, जिसे देने से इनकार करने पर उनके साथ पिटाई की गई। यह घटना खंडासा थाना क्षेत्र के नंदौली गांव के पास बाबा खाकी दास धर्म कांटा के समीप की बताई जा रही है।पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और तथ्यों की पड़ताल की जा रही है
पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि एक महिला और उसके दो सहयोगियों ने उनके साथ मारपीट की। क्षेत्र में चर्चा है कि उक्त महिला और उसका एक सहयोगी आपराधिक प्रवृत्ति के बताए जाते हैं तथा पूर्व में आपराधिक मामलों में जेल भी जा चुके हैं, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है स्थानीय लोगों में यह भी चर्चा है कि क्षेत्र में दो कथित पत्रकारों और एक आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति द्वारा अवैध वसूली की जा रही है, जिससे ग्राम प्रधानों से लेकर अन्य जनप्रतिनिधि तक भय के माहौल में रहते हैं।लोगों का कहना है कि ये लोग कभी भी कहीं भी पहुंचकर दबाव बनाते हैं ,इसके अलावा, क्षेत्र की गौशालाओं के निरीक्षण के नाम पर धमकाने और अवैध लाभ लेने की भी चर्चाएं सामने आ रही हैं। हालांकि इन आरोपों की भी अभी जांच की जानी बाकी है। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सोनकर से जब जानकारी चाहिए गई तो उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष से शिकायती पत्र मिला है जांच में मामला सामने आया है कि हाथापाई हुई है जांच में अभी आया है कि अवैध वसूली की बात भी सामने आ रही है कई लोगों ने अपने बयान में भी बताया है। फिलहाल उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद द्वारा पूरी घटनाक्रम की जांच बारीकी से की जा रही है इसके बाद कार्यवाही की जाएगी।

