Ayodhya : मामला सोहावल तहसील के लखौरी ग्राम सभा से जुड़ा है पीड़िता बुशरा खातून की बहन जमीला खातून ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि प्रधान प्रतिनिधि मुकेश कुमार रंगबाज ने उनकी जमीन गाटा संख्या - 60 पर जबरन खुदाई करवाई और लगभग दर्जन भर डंफर से लदवा कर भेज दिया जिससे ज़मीन की शक्ल अब तालाब में तब्दील हो चुकी है ज़मीन पर बाकायदा नींव भी भरी हुई थी
फिर दबंगों द्वारा आबादी भूमि पर मिट्टी की चोरी की गई, जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दिया तो प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि उनसे मामले से कोई लेना देना नहीं है उन्होंने हल्का लेखपाल के कहने से जेसीबी लगवाकर मिट्टी की खुदाई कराई है मामले में उपजिलाधिकारी सहित स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है क्षेत्रीय में मामले को लेकर आक्रोश है जबकि लेखपाल और प्रधान प्रतिनिधि का नाम सामने आने पर मामले में लीपापोती के प्रयास किए जा रहे हैं

