Ayodhya : मामला जनपद के बीकापुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है पीड़िता सलमा बानो ( रूपांतरित नाम ) लोरस कालोनी अब्दुल हमीद मार्ग शिवाजी नगर जिला मुम्बई, महाराष्ट्र ने हमारे व्यूरो को बताया कि है पीड़िता अपनी बहन यासमीन पत्नी मुराद निवासिनी ग्राम हिरदई पुर, थाना बीकापुर जनपद अयोध्या के घर जून 2023 में आई थी जहां उसकी मुलाकाल रियाज पुत्र बशीर अहमद से हुई पीड़िता विधवा महिला है और रियाज की पत्नी भी उसे छोडकर चली गई थी जिस कारण हमारी नजदीकियां बढ़ गई और मुम्बई जाने के बाद भी हम दोनो में फोन से बात होती रही रियाज अहमद कई बार पीड़िता के घर मुम्बई गया और वादा किया कि वह पीड़िता से निकाह करेगा और उसकी जिदंगी बेहतर बना देगा रियाज ने कई बार उसका यौन शोषण किया और दिनांक 28.01.2026 को रियाज ने फोन पर पीड़िता को कहा कि मेरे घर फैजाबाद आओ निकाह करेगे दिनांक 01 फरवरी 2026 को पीड़िता मुम्बई से निकली और सुल्तानपुर पहुंची रियाज अहमद ने उसे स्टेशन से लाने से इन्कार कर दिया।
पुलिस की मदद से वह किसी तरह ग्राम हिरदई पुर पहुंची प्रार्थिनी को देखकर रियाज अहमद भडक गया और वैश्या, रखैल जैसे अपमान जनक शब्द बोलकर गालियां देने लगा और कहा कि मेरे औरत वापस आ गई है तब तुम्हारी कोई जरूरत नही है प्रार्थिनी ने कहा कि मैं कहां जाऊगी अब मैं यही पर रहूँगी जिस पर रियाज भडक गया और कहा कि मेरी औरत को भगना चाहती है तुमको मेरे घर नही आना था और पीड़िता को लात घूसो से जमीन पर गिराकर मारने लगा जिससे प्रार्थिनी के पेट और पैर में काफी चोटे आई पीड़िता ने बहुत अनुरोध किया कि में अकेले कहां जाऊगी तो विपक्षी रियाज अहमद ने पीड़िता को घर के बाहर कई दिनों तक जमीन पर सुलवा दिया दिनांक 05 फरवरी 2026 को कहा कि तुम वापस मुम्बई चली जाओ पीड़िता ने कहा कि मैं अपना घर छोडकर आई हूँ अब वापस कैसे जाऊगी लोगों को क्या बोलकर अपनी शक्ल दिखाऊंगी, रियाज की पत्नी साकरून बानो घर पर नहीं थी रियाज ने पीड़िता घर के अन्दर बुलाया पीड़िता का रेप किया लेकिन थोडी देर बाद रियाज की पत्नी आ गयी दोनो को घर के अंदर देखकर वह भडक गई और पीड़िता के बाल पकड कर लात घूसो से मारने लगी रियाज भी गुस्से में अपनी बेगम साकरुन को खुश करने के लिए भडक कर पीड़िता का हाथ पकड़ कर घसीटते हुये घर से बाहर लाया और पैरो से पीड़िता के पेट पर कई लात मारे, मां बहन की गन्दी गन्दी गालियां देते हुए कहा कि आज के बाद मेरे घर के आस पास नजर आई तो तुम्हे और तुम्हारे बच्चे को मारवा डालूंगा , तुम जैसी को बहुत देखा है पीड़िता ने थाने पर शिकायत किया लेकिन थाने की पुलिस द्वारा न तो उनका मेडिकल कराया गया न विपक्षीगणो के विरूद्ध कोई कानूनी कार्यवाही की गई , पीड़िता चोटहिल अवस्था में एसएसपी ऑफिस गई लेकिन वहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मौजूद नहीं थे जिस कारण आईजीआरएस माध्यम से शिकायती पत्र प्रस्तुत किया है लेकिन कई दिनों बाद भी बीकापुर पुलिस ने न पीड़िता की एफआईआर दर्ज की न तो आरोपी दुष्कर्मी को गिरफ्तार किया, आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को थाने बुलाया था बाद पीड़िता से शिकायत लिखवाने के नाम पर एक कागज पर दस्तख़त कराए पीड़िता की हिंदी कमजोर होने से वह उस पर लिखे शब्दों को समझ नहीं सकी और उस पर सुलहनामा लिखवाकर आरोपी को भगा दिया जिसके बाद से रियाज फरार है

