प्रधान प्रतिनिधि ने विधवा महिला के साथ की धोखाधड़ी, जालसाजी , विरोध पर मिल रही धमकियां

Thejournalist
0

Ayodhya : मला जनपद के ख़डासा थाना क्षेत्र से जुड़ा है पीड़िता सरोज कुमारी पत्नी स्व० अशोक कुमार सिंह निवासिनी-ग्राम अटेसर ने हमारे ब्यूरो को बताया कि उनके के पुत्र स्व० अशोक कुमार की मृत्यु दिनांक 25 सितंबर 2024 को सड़क दुर्घटना में हुई थी पीड़िता के पति की मृत्यु पहले ही हो चुकी है पीड़िता अपने दोनों पुत्रों के साथ जीवन यापन करती थी लेकिन महिला के छोटे पुत्र शिवम के मृत्योंपरान्त पीड़िता ने किसान दुर्घटना बीमा के लिए आवेदन किया था जिसका भुगतान दिनांक 16 जून 2025 को जरिये आर०टी०जी०एस० उसके खाता संख्या-54940100027890 उ०प्र० ग्रामीण बैंक शाखा खण्डासा में आया , प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार शुक्ला पुत्र राधिका प्रसाद दूसरे दिन पीड़िता के घर जाकर पैसों की एफ०डी० कराने की बात बताया और कहा कि यदि पैसों की एफ०डी० नहीं कराओगी





 तो सही ब्याज नही मिलेगा, पीड़िता ने उपरोक्त विजय कुमार शुक्ला की बात मानकर पीड़िता ने दिनांक-19 जून 2025 को जरिये चेक संख्या-150491 से 496000 रूपये 8000 रू० विड्रॉल फॉर्म भरकर निकाल लिया और विजय कुमार उसे लेकर गाँव आये और सुनियोजित साजिश के तहत पीड़िता से कहा कि गाँव में ड्रोन की अफवाह चल रही है इतना पैसा घर में रखना ठीक नहीं है, चोरी हो सकती है बहला फुसलाकर पीड़िता से विजय कुमार ने 5,04000 रू० ले लिया कहा कि कल सुबह पोस्ट आफिस चलकर सारे पैसों की एफ०डी० करवा देंगे, दिनांक-20 जून को विजय कुमार पीड़िता को डाकघर खण्डासा ले गये पीड़िता के खाते में 95000 रु० जमा किया और उसी पैसों की एफ०डी० कर दिया और पासबुक स्वयं लेकर अपने पास रख लिया और पीड़िता को मना कर दिया कि कही किसी से बताना नहीं, पीड़िता को अपना घर बनवाने हेतु की जरूरत पड़ी तभी पीड़िता ने पोस्ट आफिस की पासबुक मांगी तब उसे पुरी साजिश की जानकारी हुई कि उसके खाते में सिर्फ 95,000 रु० ही जमा है पीड़िता ने धोखाधड़ी के लिए जब शिकायत की तब दबंग विजय कुमार भड़क गया और उसके लड़के को जान से मारने की धमकी दी मामले में पीड़िता द्वारा पुलिस के उच्च अधिकारियों सहित, महिला आयोग सहित मुख्यमंत्री कार्यालय को प्रार्थना भेजकर कार्यवाही की मांग की गई है


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)