लड़की को छेड़छाड़ से रोका तो भड़का दबंग बालिका का फोड़ दिया सिर

Thejournalist
0

 अयोध्या:  मामला जनपद के कैंट थाना क्षेत्र से जुड़ा है शिकायतकर्ता गीता देवी पत्नी स्व० जगदेव निवासिनी रघुवीर पाण्डेय का पुरवा पलिया शाहबदी ने अपनी शिकायत में बताया कि दबंग लच्छू उर्फ रामलखन उनकी बेटी के ऊपर गन्दी नजर रखता है अश्लील इशारे और गंदी गंदी बात बोलता था छेड़छाड़ से आहत महिला ने कई बार विपक्षी को मना किया किन्तु अपनी हरकतों से बाज नही आया और भड़ककर पीड़िता की बेटी को अधिक परेशान करने लगा





पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दिया तो खुन्नश के कारण दिनांक 3 अप्रैल 2026 को समय 06 बजे सुबह पीड़िता के घर पर आकर मां-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा , पीड़िता और उसकी बेटी ने दबंग आरोपी को मना किया तो विपक्षी ने घर में घुसकर हाथ में लिये लोहे की राड से उनकी बेटी पर जानलेवा हमला किया जिससे उसका सिर फट गया और सिर से ज्यादा खून निकलने के कारण बेहोश हो गयी, हल्ला व शोर शराबा सुनकर आस-पास के लोग आ गए, पीड़िता की पुत्री के सिर में व शरीर में गम्भीर चोटें आने से आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया , इलाज के दौरान उसे 8 टांके लगाए गए घटना के बारे में सूचना दिया तो स्थानीय पुलिस ने मु0अ0सं0-0128/26 थाना कैन्ट ने गंभीर धाराओं में मुकद्दमा दर्ज नहीं किया जिससे आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका, मुकदमा दर्ज होने से भड़के दबंग ने पीड़िता के घर जाकर गंदी गंदी गालियां देते हुए धमकियां दी है विडियो उपलब्ध है पीड़िता ने कठोर कार्यवाही की मांग करते हुए जांच रिपोर्ट में धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए दबंग की गिरफ्तारी की मांग की है 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)