दबंगों ने अवैध चबूतरा बनाकर रास्ता किया बंद, दिव्यांग की ज़मीन पर कब्जा करने का प्रयास रहे हैं दबंग

Thejournalist
0

 अयोध्या: मामला जनपद के पुराकलन्दर थाना क्षेत्र से जुड़ा है हमारे ब्यूरो को पीड़ित दिव्यांग बब्लू पुत्र मजीद ने बताया कि निवासी पलिया गोवा शहबादी के रहने वाले हैं बंटवारे के रुप में उनको और उनके भाइयों को उनका हिस्सा मिला है वह पैर से दिव्यांग है और मुर्गी और बकरी पालकर अपना जीवन यापन करते हैं मकान टूटा हुआ है जानवरों घर में घुसकर परेशान ना करे इसलिए वह अपने हिस्से में बाउंड्री करवाना चाहते हैं लेकिन दबंग जसीम और वसीम




उनके निर्माण को नाहक रोकते हैं गंदी गंदी गालियां देकर मारते पीटते हैं और उनके घर में घुसकर उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकी देते हैं कारण यह है कि दबंगों ने रास्ते के बीच एक अवैध चबूतरा बना दिया है अब वह पीड़ित की ज़मीन से रास्ता मांग रहे हैं दबंगों का सहयोगी और सऊदी रिटर्न आमीन भी पीड़ित को 50 हजार लेकर गांव छोड़ने की धमकी देता है कई बार शिकायतो के बाद पुलिस ने विवाद रोकने के लिए सुलह कर शांति बनाने को कहा पीड़ित ने सुलहनामा किया लेकिन बाद में पुनः निर्माण करने से रोकने लगे और दबंगई पर उतारू हो गए दिनांक 1 अप्रैल को दबंगों ने दिव्यांग पीड़िता को फिर से गाली गलौच करते हुए मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी, मामले में पीड़ित व्यक्ति ने एसएसपी अयोध्या से जरिए आईजीआरएस और लिखित प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)