अयोध्या : मामला जनपद के महाराजगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा है शिकायतकर्ता दुर्गेश कुमार तिवारी के अनुसार वह ग्राम सभा बरईपारा तहसील सदर अयोध्या के रहने वाले हैं और ग्रामसभा की गाटा संख्या - 834 मि० की खाता संख्या - 0256 के भूमिधर है लेकिन देवगढ़ के जालसाज राजेंद्र पुत्र राम अचल जो राजस्व संग्रह विभाग में कर्मचारी जिसमें नायब तहसीलदार गोसाईगंज व नगर के न्यायालय, कार्यालय में कार्य करते हुए शिकायतकर्ता की बेशकीमती हाइवे के निकट स्थिति भूमि पर फर्जी तरीके से अपना नाम दर्ज करा लिया, शिकायतकर्ता ने एसडीएम सदर को मामले में कई बार लिखित शिकायती पत्र दिया लेकिन उन्होंने कार्यवाही करना जरूरी नहीं समझा
जिसके बाद 173 (4) B.N.S.S सीजेएम अयोध्या के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई है शिकायतकर्ता को अंदेशा है कि तहसील कर्मचारी होने से तहसील प्रशासन के रसूख से सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका है क्योंकि शिकायतकर्ता ने विवेचना ट्रांसफर का अनुरोध पुलिस उपमहानिरीक्षक से किया था लेकिन जांच ट्रांसफर नहीं की गई, मामले में उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित करने की मांग व विपक्षियों पर कार्यवाही के लिए चीफ़ सेक्रेटरी उत्तर प्रदेश शासन से की गई है जिसमें शासन द्वारा जिलाधिकारी अयोध्या से तत्काल जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं



