उसरू अमौना के प्रधान पर संरक्षित भूमि पर अवैध कब्जा , घटिया गुणवत्ता के कार्य और भ्रष्टाचार के आरोपों में शिकायत

Thejournalist
0

 अयोध्या: मामला जनपद के उसरू अमौना ग्राम सभा से जुड़ा है ग्रामीण ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान ने जज्बात में आकर घूर गड्ढे पर घर बनाकर संरक्षित भूमि पर कब्जा कर लिया है



जिसकी शिकायत गांव के ही मोतीलाल ने जिलाधिकारी अयोध्या तथा माननीय मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री से किया है, शिकायत में प्रधान पर घूर गड्ढे की संरक्षित भूमि कर मकान बनवाने , नहर की नाली को तोड़कर अपने खेत में मिलाने और सरकारी पैसों से घटिया गुणवत्ता का काम कराने का आरोप लगाया गया है जिसमें उच्च स्तर के अधिकारियों से जांच करवाने के लिए शिकायती पत्र दिया गया है, पता चला है कि मामले की जांच विकासखंड मसौधा के नजर अली द्वारा की जा रही हैं, शिकायत के बाद से प्रधान शिकायतकर्ता पर भड़के हुए है और मामले को दबाने के प्रयास कर रहे हैं शिकायतकर्ता ने उच्च स्तर पर शिकायत की है जिससे निष्पक्ष जांच हो सके लेकिन अब देखना है की जांच में जांच अधिकारी सत्यता दिखाते हैं, या प्रधान जी की सेवा प्राप्त कर लीपा पोती करते हैं 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)